Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
19-Jul-2024 07:47 AM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिड डे मील में गड़कबड़ी की शिकायतें सामने आ रहा हैं लेकिन न तो विभाग और ना ही सरकार इसको लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमेशा की तरह सरकार तब जागेगी जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा?
दरअसल, अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों से जोड़ने और उनके पोषण को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना को फायदा भी मिला और स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ गई लेकिन इस योजना में लूट खसोट की खबरें मीडिया और अखबारों की सुर्खियां बनती रहीं। कभी मिड डे मील के चावल की चोरी तो कभी दूषित भोजन बच्चों को परोसा जाने लगा।
लगातार मिल रही गड़बड़ी के बाद सरकार ने किसी-किसी जगह बच्चों के लिए मिड डे मील का जिम्मा एनजीओ को भी सौंपा लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। राज्य के अलग अलग हिस्सों से बच्चों को दूषित खाना परोसने का सिलसिला जारी रहा। कभी चावल में कीडे, तो कभी खिचड़ी में सांप मिलते रहे और बच्चे मिड डे मील खाकर बीमार होते रहे लेकिन सरकार और विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बार-बार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्थर पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अम्बा पंचायत के देकपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों को परोसे गए भोजन की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद हड़कंप मच गया। भोजन खाने से 14 बच्चे बीमार हो गए। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने सेविका और सहायिका को घेर लिया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। रहुई अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। इस पूरे मामले पर डीपीओ ने जांच की बात कही है और कार्रवाई का भरोस दिलाया है।