Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब पटना एम्स में चमत्कार: 3 साल के बच्चे का लीवर कैंसर ऑपरेशन सफल, 7 घंटे की मशक्कत रंग लाई Bihar journalist pension : आपको भी उठाना है पत्रकार पेंशन योजना का लाभ, तो जानिए सरकार के नियम और शर्तें; विधानसभा में मंत्री ने सब क्लियर कर दिया Bihar Ethanol Factory : बिहार में इथेनॉल फैक्ट्रियों बंद हो गई है ....? विधानसभा में उठा मुद्दा तो जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब;सच जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में हंगामा, राजू तिवारी ने उठाई विपक्ष से माफी मांगने की मांग; दलित विरोधी होने का लगाया आरोप Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल
27-Aug-2021 09:11 AM
PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार में मानसून सक्रिय है. इस वजह से कई इलाकों में बारिश जारी है. बिहार में पिछले 24 घंटे में बारिश से गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने एकबार फिर से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मानसून ट्रफ हिमालय की तराई क्षेत्र की ओर शिफ्ट कर गया है. इससे उत्तर बिहार की ओर अनेक जगहों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. बिहार मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, गया, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल और पूर्णिया समेत कई जिलों बारिश की संभावना है. मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है.
आपदा प्रबंधन विभाग बारिश को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है. गौरतलब हो कि मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि कि 27 अगस्त तक पूरे उत्तर बिहार में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक पटना,किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार सहित उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में भी गुरुवार और शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना है.
मौसम मौसम के मुताबिक फिलहाल मॉनसून की अक्षीय रेखा तलहटी के इलाकों में पहुंच गई है. इसी वजह से एक बार फिर से उत्तरी बिहार समेत देश के दूसरे इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है. बिहार के पटना में गुरूवार को तेज बारिश हुई थी.
आपको दें कि बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का तांडव पहले से ही जारी है. नदियों के जलस्तर में भले ही कुछ कमी देखने को मिल रही है. इसी बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के मद्देनजर हिमालय की तलहटी से लगे निचले इलाकों में भी बाढ़ का तांडव देखने को मिल सकता है.