Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
16-Aug-2022 03:48 PM
PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो चूका है। सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए हैं, लेकिन अब इस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने असंतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री आपराधिक छवि से जुड़े हुए हैं। इनमें कई मंत्रियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि बिहार के अंदर आज जो कैबिनेट का विस्तार हुआ है, उनमे आपराधिक छवि के लोगों की भरमार है। उन्होंने कहा कि ये वही ललित यादव हैं, जिन्होंने एक दलित ट्रक ड्राइवर के पैर के नाख़ून उखाड़ दिए थे और इसके लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने मंत्री सुरेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरेंद्र यादव पर 9 मुक़दमे चल रहे हैं। यहां तक की उनपर यौन शोषण से जुड़ा मुकदमा भी चल रहा है। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने किस मज़बूरी में आकर इन अपराधियों को मंत्री बनाया है, ये बात समझ नहीं आती है।
सुशिल मोदी ने आगे कहा कि लोग इन मंत्रियों के नाम से भी डरते हैं। अब इन्ही लोग को कैबिनेट में जगह दे दी गई है। इसके अलावा सुशील मोदी ने जाती आधारित पद पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जब हमारी सरकार थी तो हमनें अतिपिछड़ा समाज से रेनू देवी को डिप्टी सीएम बनाया था तो वहीं दूसरा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को बनाया गया था, लेकिन नई सरकार में किसी भी दलित या अतिपिछड़ा को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया है।