Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
10-Aug-2024 01:28 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में मामूली बात को लेकर बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक ने बीच रास्ते में बैठे बदमाशों ने हटने के लिए कहा, जिसके बाद नाराज अपराधियों ने युवक को चाकू से गोद डाला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी जाफरी बाग के रहने वाले अशोक रजक के बेटे सूरज रजक के रूप में की गई है। मृतक के पिता अशोक रजक ने बताया कि हर दिन की तरह उनका बेटा सूरज टोटो चला कर वापस घर लौट रहा था।
घर आने के दौरान गली में सड़क पर कुछ लोग बैठे हुए थे। सूरज ने जब उन्हें रोड से साइड हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी नाराज हो गए और मारपीट पर उतर आए। इस दौरान चाकू से हमला कर सूरज की जान ले ली। आरोपियों में दीपक मल्लिक, राजेश, शम्भू, सपना देवी, अमन समेत 9 लोग शामिल हैं।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। परिवार वालों ने बताया कि कुल 9 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।