धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
21-Apr-2024 11:32 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां लव जिहाद का मामला निकल कर समाने आ रहा है। जिसमें एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम छिपाकर 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा जबरन शादी की। लेकिन, अब इस युवक को नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है। इस युवक को किशोरी को नेपाल ले जाते समय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन के जवानों ने पूर्वी चंपारण के रक्सौल बॉर्डर से पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, लव जिहाद की शिकार किशोरी पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपित युवक मो. समीर आलम बेतिया नगर थाना क्षेत्र के किशुनबाग का निवासी है। वह शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। उससे पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं उसके मोबाइल से अन्य हिंदू लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी मिली हैं।
बताया जा रहा है कि यह युवक पहले ही एक किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल जा चुका है। उसने 11 मई 2022 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मांधात थाना क्षेत्र के एक किशोरी का अपहरण किया था। इस मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर निकला था। प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक किशोरी को रक्सौल या इसके आसपास के क्षेत्र से नेपाल ले जाने की फिराक में है। संदेह के आधार पर बार्डर के पास दोनों को पकड़ा गया। युवक ने जवानों को किशोरी से बात करने से रोका।
उधर, इस मामले में कक्षा आठ की छात्रा किशोरी ने बताया कि वह केवल दो माह से आरोपित को जानती है। एक सहेली के यहां शादी में गई थी। वहां उसने दोस्ती की कोशिश की, मगर ध्यान नहीं दिया। फिर स्कूल जाते समय रास्ते में मिलने लगा। आरोपित ने अपना नाम केवल समीर बताया था। ताकि, उसके धर्म के बारे में पता नहीं चले। फिर वह उससे मिलने लगा। दो सप्ताह पूर्व किशोरी साइकिल से स्कूल जा रही थी तो उसे रोक अपने घर ले जाने की जिद करने लगा। पहले इन्कार किया। जब प्रेम की दुहाई देने लगा तो उसके घर चली गई। किशोरी जब उसके घर पहुंची तो आरोपित ने उसकी साइकिल छिपा दी और स्कूल बैग फेंक दिया।