ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में गर्मी और लू से त्राहिमाम : अरवल में हीटवेव से अबतक...

बिहार में गर्मी और लू से त्राहिमाम : अरवल में हीटवेव से अबतक 9 लोगों की मौत, लू वार्ड में लटका ताला

18-Jun-2023 04:06 PM

By mritunjay

ARWAL: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। लू लगने से राज्यभर में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मौसम विभाग की तरफ से गर्मी और लू को लेकर लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। लू के कारण केवल अरवल में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।


दरअसल, अरवल में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद प्रशासन के स्तर से इससे बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। लू के कारण बीमार हुए मरीजों को सदर अस्पताल लाया जा रहा है। पिछले 2 दिनों के भीतर जिले में 9 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 6 लोगों की हीटवेव से मौत हुई थी जबकि शनिवार को भी तीन लोगों ने दम तोड़ दिया हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


मृतकों के परिजनों के परिजनों का कहना है कि लू लगने के कारण अचानक बीमार हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन लू से मौत का पुष्टि नहीं कर रहा है। वही परिजन भी बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर चले जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा हीटवेव को लेकर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। 


गर्मी के मौसम शुरू होते ही सदर अस्पताल में एसी से लैस 10 बेड का लू वार्ड बनाया गया था। हीटवेब के शिकार बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं लेकिन लू वार्ड का ताला अस्पताल प्रशासन ने नहीं खोला है और न हीं आज तक लू वार्ड में एक भी मरीज भर्ती हुआ है। अरवल सदर अस्पताल में हर एक 4 घंटे के बाद 1 मरीजों की मौत हो रही है। लगातार हो रही मौतों के बाद भी अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन लू से मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।