ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां हुईं तेज, शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

02-Apr-2024 04:06 PM

By First Bihar

GAYA: गया में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाची पदाधिकारी और डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम के निर्देशन में सभी तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को डीएम ने ने गया कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।   


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी सह निर्वाची ने संबंधित पदाधिकारियों को तमाम तरह के निर्देश दिए। डीएम ने चुनाव कर्मियों के लिए टेंट और पंडाल की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने ईवीएम रिसीविंग के लिए बनाए गए टेंट पंडाल का निरीक्षण किया। डीएम ने गर्मी को देखते हुए सभी तरह की तैयारी करने का निर्देश दिया।


डीएम ने निर्देश दिया कि ईवीएम डिस्पैच एव रिसीविंग के तिथि में गया कॉलेज में कोई भी वहां प्रवेश नहीं करेगा। वह सीधे गया खेल परिसर में प्रवेश करेगा। डीएम ने निर्देष दिया कि लाइट, पंखा, पानी, टॉयलेट, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी समेत पूरी व्यवस्था मुकम्मल होनी चाहिए। 


निरीक्षण के दौरान गया के अपर समाहर्ता राजस्व, निदेशक डीआरडीए, ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, एएसपी सदर, डीसीएलआर सदर, कार्यपालक अभियंता भवन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।