Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
23-May-2021 05:21 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : लॉकडाउन में पुलिस और अधिकारियों की मनमानी की ख़बरें लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस की गुंडई देखने को मिली है. दरअसल ऑटो में बैठकर शादी से लौटे रहे एक परिवार के ऊपर पुलिस ने अचानक हमला कर दिया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें तीन मासूम बच्चे समेत एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. बच्चों के हाथ-पैर, कमर और छाती में गंभीर चोटे आई हैं.

घटना पटनासिटी के मालसलामी थाना इलाके की है, जहां एक ऑटो पलटने से तीन बच्चे समेत 5 लोगबुरी तरह जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि पटनासिटी के बेगमपुर की रहने वाली प्रभा देवी का पूरा परिवार नालंदा के कराय परसूराय से लौट रहा था. ऑटो से पटना सिटी लौटने के दौरान पटना मालसलामी थाना के बाजार समिति के पास पुलिस अचानक से लाठियां-डंडे बरसाना शुरू कर दी. इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. महिला और तीनों बच्चे भी उसके नीचे दब गए.

बताया जा रहा है कि इस घटना में तीनों बच्चों को हाथ-पैर, कमर और छातीमें गंभीर चोटे आई हैं. घटना के बाद बच्चे वहीं सड़क पर दर्द से कराहते दिखे. माता-पिता भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. पिता के हाथों से खून निकल रहा है. एक बच्चे का पेट भी बुरी तरह छील गया है, जिससे खून निकल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पुलिस ऑटो को जबरदस्ती थाने ले जा रही थी.
इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने इस घटना को कैद करना चाहा तो एक पुलिसवाले ने कैमरे पर हाथ मरकर वीडियो बनाने से मना किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित प्रभा देवी पुलिसवालों के सामने बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिसवालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर पहले ऑटो को जब्त किया और उसे थाने ले गए.
