पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
18-Jan-2022 12:42 PM
PATNA : बिहार में जहरीली शराब से हो रही लगातार मौतों के मामले में फजीहत झेल रही नीतीश सरकार की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है. बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन की खबरों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ी मांग रख दी है. चिराग पासवान ने बिहार के मौजूदा हालात को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.
सांसद चिराग पासवान ने इसके लिए बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र भी लिखा है. फर्स्ट विहार से खास बातचीत में चिराग पासवान ने कहा है कि राज्य में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शासन और प्रशासन को संभालने में विफल साबित हुए हैं लिहाजा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.
फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून जमीन पर नहीं उतर पा रहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस बात को समझ नहीं पा रहे. चिराग ने कहा कि हद तो यह है कि मुख्यमंत्री को जहरीली शराब से हो रही मौतें नजर नहीं आ रही. इस पूरे कानून की समीक्षा करने की जरूरत है. चिराग पासवान ने कहा कि तत्काल इस मामले पर समीक्षा बैठक बुलाई जानी चाहिए और शराब बंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए.
चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अभी चीजों को अंदाजा नहीं है. ये पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाते हैं. यह किसी पीड़ित परिवार से मिलेंगे तब तो समझ में आएगा कि जहरीली शराब का कारोबार कितनी मजबूती से अपनी जड़ों को मजबूत कर चुका है.