ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-Jan-2021 10:01 PM
PATNA : बिहार में कई जिलों में किसानों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई में देरी होने और फसल में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा उसे खरीदने से इंकार किये जाने के बाद लाखों किसान बड़ी मुश्किल में हैं. पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव से मुलाकात कर धान की खरीदारी का समय बढ़ाने की मांग की है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि किसानों ने धान खरीद के संबंध में कई तरह की समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दी है. दरअसल सरकार द्वारा 31 जनवरी 2021 तक धान खरीद करने के लिए आदेश निर्गत था लेकिन किसानों ने धान खरीदने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है.

किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई लेट से हुई है और धान में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा धान लेने से परहेज किया जा रहा है, जिससे किसानों का धान खरीद नहीं हो पा रही है. किसानों का धान खलिहान और दूसरी जगह पर एकत्रित है. धान नहीं खरीदे होने से किसानों को आर्थिक और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि 31 जनवरी 2021 को 31 मार्च 2021 तक धान खरीदने हेतु किसानों द्वारा अनुरोध किया गया है.