ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार में खत्म हो गया NDA, मुकेश सहनी बोले.. मुझे गठबंधन से भगाया...

बिहार में खत्म हो गया NDA, मुकेश सहनी बोले.. मुझे गठबंधन से भगाया जा रहा है

30-Jan-2022 02:00 PM

PATNA : विधान परिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के अंदर शुरू हुआ विवाद अब कलह की ओर बढ़ गया है। बीजेपी और जेडीयू ने अपनी तरफ से सीट बंटवारे को लेकर कल अधिकारिक ऐलान कर दिया उसके बाद वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश साहनी ने भी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी।


लेकिन अब मुकेश सहनी ने सबसे बड़ा ऐलान किया है मुकेश साहनी ने कहा है कि बिहार में एनडीए खत्म हो चुका है मुकेश सहनी ने कहा है कि मैं गठबंधन छोड़कर नहीं जा रहा बल्कि मुझे एनडीए गठबंधन से भगाया जा रहा है बिहार में एनडीए केवल दो पार्टियों तक ही सीमित रह गया है।


मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे और जीतनराम मांझी के बूते पर सरकार टिकी हुई है। मुझे किसी अंजाम की परवाह नहीं है। मुकेश सहनी ने कहा कि अगर एनडीए है तो सीट एनडीए के अनुसार ही बंटना चाहिए था लेकिन वीआईपी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। अब हम अपने दम पर 24 सीटों पर लड़ाई लड़ेंगे। जिस तरह से पहले एनडीए था अब वैसा एनडीए नहीं रहा। मैं एनडीए नहीं छोड़ रहा मुझे भगाया जा रहा है। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। 


बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर जेडीयू-बीजेपी ने सीटों का बंटवारा कर लिया गया। सीट बंटवारे का एलान करते समय बीजेपी और जेडीयू ने कहा कि वे मुकेश सहनी औऱ जीतन राम मांझी की पार्टी के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें समझा लेंगे. विश्वास में ले लेंगे. दो घंटे बाद ही बीजेपी-जेडीयू का विश्वास टूट गया. मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. हालांकि मांझी की पार्टी सरेंडर करने की मुद्रा में दिख रही है।


बता दें कि शनिवार को भी मुकेश सहनी की पार्टी ने NDA में सीट बंटवारे के दो घंटे बाद बयान जारी किया था। बीजेपी से सवाल पूछा-सहयोगी पार्टी को फैसला लेने से पहले विश्वास में लिया जाता है या फिर फैसला लेकर विश्वास में लिया जाता है। वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि उनकी पार्टी किसी विश्वास में आने वाली नहीं है। वह बिहार में एमएलसी की सभी 24 सीटों पर मजबूती से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. वीआईपी पार्टी ने कहा कि बीजेपी को एमएलसी चुनाव में सीट बंटवारे से पहले निषाद आरक्षण पर जवाब देना चाहिये।


उधर सीट बंटवारे से पहले बड़े दावे कर रहे जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी सरेंडर कर दिया है. मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने सीट बंटवारे में दो सीटों की मांग की थी। उनकी मांग को नकार दिया गया इससे हम पार्टी आहत है। लेकिन एमएलसी चुनाव में दो सीटों के लिए हम पार्टी बिहार में एनडीए को नहीं तोड़ेगी। बिहार में वह एनडीए गठबंधन औऱ सरकार में बनी रहेगी।