अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Aug-2024 12:12 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में जाली नोटों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सीमावर्ती जिलों में दूसरे देश ने जाली नोट की खेप पहुंचाई जा रही है और बिहार में उन जाली नोटों को खपाया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ एक कारोबारी को अरेस्ट किया है।
दरअसल, भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित पूर्वी चंपारण की पुलिस ने नशीले पदार्थों और जाली नोट की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तरह एक सप्ताह के भीतर पुलिस करीब 30 करोड़ के चरस को जब्त कर चुकी है। इसी अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है।
पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए के जाली नोट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई छौड़ादानो थाना क्षेत्र के रक्सौल छौड़ादानो नहर पर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फेक कैरेंसी का कारोबारी भारी मात्रा में नोटों का बंडल लेकर जा रहा है, तभी पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया।
इसी दौरान बाइक से जाली नोट का खेप लेकर जा रहे कारोबारी आसिफ राज को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 1 लाख 44 हजार के जाली नोट को जब्त किया। पुलिस ने जाली नोट के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम