धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
15-Jun-2024 12:57 PM
By DEEPAK RAJ
BETTIAH: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बालू के अवैध कारोबार में लगे बदमाश लगातार पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामना आया है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया के लोगों ने हमला बोल दिया और तलवार से वार कर दारोगा की अंगुलियां काट ली और आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।
दरअसलल, पूरा मामला मटियारिया के हौदा डुमरा गांव के नया टोला की है, जहां पुलिस टीम छानेमारी करने के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, तभी बालू माफिया के समर्थकों ने हमला बोल दिया और दारोगा पर तलवार से हमला कर उसके हाथ की दो अंगुलियां काट दिया और आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर अपने साथ ले भागे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल दारोगा को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया है। बालू माफिया के हमले में दो और जवान शंभू खतईत और शंभू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस मामले में थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने एफ़आइआर दर्ज कर घटना के वीडियो फ़ुटेज से आरोपियों की पहचान की। उसके बाद देर रात गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी हुई तो तलवार से हमला बोल दिया गया। पुलिस दल पर हुए हमला को लेकर बालू तस्कर कलाम अंसारी, उसके भाई सलाम अंसारी, अफरोज अंसारी सहित चार मुख्य व दो दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध एफ़आईआर दर्ज की गई है।