ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / बिहार में कानून के राज की बेजोड़ बानगी: DM के घर में हो...

बिहार में कानून के राज की बेजोड़ बानगी: DM के घर में हो गयी दो-दो बार चोरी

02-Jan-2021 05:34 PM

PATNA : बिहार के एक डीएम यानि जिलाधिकारी के घर में दो-दो दफे चोरी हो गयी है. कानून के राज और बिहार पुलिस की काबिलियत की इससे बड़ी क्या मिसाल हो सकती है. वैसे लोग पूछ रहे हैं कि जब डीएम साहब का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा.


सारण के डीएम के घर चोरी
भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का पैतृक घर बिहार के ही सुपौल जिल में है. उनके घर में कुछ ही महीनों के भीतर दूसरी दफे चोरी हो गयी है. शुक्रवार की रात उनके घर में दोबारा चोरी हुई. शनिवार की सुबह लोगों को इसकी खबर मिली. पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं हासिल नहीं कर पायी है.


दरअसल भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का पैतृक घर सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में है. इस घर में फिलहाल कोई रह नहीं रहा. लिहाजा डीएम साहब और उनके परिजनों ने इसमें ताला लगा कर रखा है.  शनिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने घर पर लगा ताला को टूटा हुआ देखा तो पुलिस को खबर दी.


घंटों घर में घुसे रहे चोर
राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू किया. पता चला कि चोरों ने मुख्यु गेट ही नहीं अंदर कमरों के ताले भी तोड़ डाले हैं. घर में रखा सारा सामान चोरी चला गया. चोरों ने सारे कमरों का ताला तोड़कर एक-एक चीज खंगाला, जाहिर है वे लंबे अर्से पर घर में ही घुसे रहे. हालांकि सुब्रत कुमार सेन या उनके परिजन वहां नहीं है लिहाजा चोर क्या सब ले गये इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है.


वैसे पुलिस आशंका जता रही है कि चोरी शुक्रवार की रात में हुई है. राघोपुर थाना पुलिस को पता है कि ये घर डीएम साहब का है लिहाजा पुलिस ने नया ताला मंगवा कर घर पर लगाया है. डीएम साहब और उनके परिजनों को चोरी की घटना की खबर दी गयी है.


थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वैसे हम आपको बता दे किं कुछ महीने पहले भी चोरों ने डीएम साहब के घर पर हाथ साफ किया था. पुलिस उस समय भी चोरों का कोई सुराग हासिल नहीं कर रायी थी. अब स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि पुलिस डीएम के घर की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो आम लोगों का क्या होगा.