Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
31-May-2020 08:16 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार सरकार ने एक बड़ा फैलसा लिया है. 1 जून से राज्य के अंदर बस और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन शुरू करने का एक बड़ा निर्णय किया गया है. 31 मई को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों और सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जा सकेगा. राज्य में ई - रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ओला, उबर का परिचालन कंटोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अनुमान्य होगा. यानी कि अब राज्य में ऑड-इवन का फार्मूला ऑटो और ई-रिक्शा के लिए लागू नहीं होगा. सभ गाड़ियों का परिचालन कंटेनमेंट जोन छोड़कर रोज होगा.
बस मालिकों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है कि हर ट्रिप के बाद बस को सेनेटाइज किया जायेगा. बस को हर रोज धोने और साफ़-सुथरा रखने की भी जिम्मेदारी होगी. डाइवर और कंडक्टर मास्क, ग्लब्स और साफ़ कपड़े पहनेंगे. बस में सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. सीट के आलावा एक भी यात्री को बस में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. बस के डाइवर और कंडक्टर को यह निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को सेनेटाइजर देंगे.
यात्रियों के लिए भी परिवहन विभाग की ओर से ख़ास दिशानिर्देश जारी किये गए हैं. यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य है, वरना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. गाड़ी में चढ़ने से पहले सेनेटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य है. गाड़ियों के रेलिंग का प्रयोग कम से कम करना है. गाड़ी में चढ़ने और उतरने समय भीड़ न करें. वाहनों के अंदर पान, गुटखा, खैनी, तंबाकू खाते पकड़े जाने पर दंड भरना होगा. स्टैंड पर थूकते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 65 साल के बुजुर्ग, 10 साल से कम के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को वाहनों में यात्रा न करने की अपील की गई है. चिकित्सा या अन्य आवश्यक काम को लेकर ही इन्हें यात्रा करने की सलाह दी गई है.
जिला प्रशासन की ओर से सभी बस और टैक्सी स्टैंड पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की जाएगी. प्रशासन की ओर से सभी बस मालिकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बचाव और सावधानियां संबंधित पम्पलेट दिए जायेंगे. जो यात्रियों के बीच बांटा जायेगा. साथ ही यात्रियों को यात्र-तत्र न थूकने, भीड़ न लगाने और मास्क पहनने की हिदायत दी जाएगी. नगर निकाय की ओर से स्टैंड की साफ़-सफाई और सेनेटाइजेशन सुनिश्चित की जाएगी.




