ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

बिहार में खत्म हुआ नीतीश का इकबाल ! बोले तेजस्वी यादव ... सही से सबूत तक नहीं रख पा रही पुलिस

बिहार में खत्म हुआ नीतीश का इकबाल ! बोले तेजस्वी यादव ... सही से सबूत तक नहीं रख पा रही पुलिस

07-Aug-2024 02:20 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आपराधिक बेख़ौफ़ हो कर घूम रहे हैं। यह बातें अब सूबे के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुहराई है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में जो अपराध बढ़ रहा है। इसके पीछे नीतीश कुमार का अपराधियों को दिया जा रहा संरक्षण है ,नीतीश कुमार ही अपराधियों को संरक्षण देते हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लगातार हत्या हो रही है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। राज्य के अंदर आए दिन हर तरह का मामला देखने को मिलता है। यहां  अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय ख़त्म सा हो गया है। अपराधियों को लगता ही नहीं है कि पुलिस उन्हें अरेस्ट कर सकती है या उनपर कोई एक्शन होगा। इसकी वजह यह है कि पुलिस महकमा सही से सबूत रख ही नहीं पाती है और जांच भी सही ढंग से नहीं हो पाता है। 


तेजस्वी ने रुपेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आप खुद समझ लीजिए की बिहार पुलिस किस तरह से काम कर रही है। रुपेश जी जो इंडिंगो में कार्यरत थे उनकी हत्या हो गई थी। अब कल मालूम चला कि उनके हत्या के जो आरोपी थे उन्हें बरी कर दिया गया है। तो बड़ा सवाल यह है कि यदि उन्हें बरी किया गया तो हत्यारा कौन है ? अब तो इस मामले में यही कहा जा सकता है कि पुलिस सही से अपना काम भी नहीं कर पा रही है। पुलिस सही तौर पर जांच नहीं कर पाई है या अपना पक्ष नहीं रख पायी है। 


इसके अलावा तेजस्वी ने कहा कि बिहार पुलिस का भय अपराधियों के मन से हट चुका है ना तो यह लोग सबूत अच्छे से रख पाते हैं और ना ही जांच अच्छे से हो पाती है। नीतीश जी के राज में अपराधियों को पूरा संरक्षण मिलता है। नीतीश जी का इकबाल खत्म हो चुका है। बिहार में जिस तरह से अपराधी घटनाएं बढ़ रही है उसके बावजूद सरकार चुप्पी साधी हुई है यह साबित करता है कि कहीं ना कहीं से अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।


उधर, यात्रा के जाने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि अभी डेट तय नहीं हुआ है। जब डेट तय हो जायेगा तो पार्टी के तरफ से बात दिया जाएगा। अभी पार्टी इसकी रूप रेखा तैयार कर रही है। जल्द ही इसकी सुचना सभी लोगों को दे दी जाएगी। अभी इसको लेकर बातचीत की जा रही है। सबकुछ आप लोगों को जल्द ही बता दिया जाएगा।