मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Jan-2023 05:04 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में पछुआ हवा के तेज होने के बाद से लगातार कनकनी बढ़ती जा रही है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। बिहार में शीतलहर अब जानलेवा होती जा रही है। बेगूसराय में भीषण शीतलहर और बढ़ते ठंड से लोगों की मौत भी होने लगी है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत ठंड के कारण मौत हो गई।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शव होने की सूचना रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा बेगूसराय जीआरपी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक शख्स की पहचान नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त की कोशिश में लगी है। पुलिस को आशंका है कि ठंड की वजह से ही इस व्यक्ति की मौत हुई है।
इसके पहले कल भी बरौनी स्टेशन के गुमटी नंबर 7 पर रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी भी मौत भीषण ठंड की वजह से होने की आशंका जताई गई थी। उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बता दें कि बेगूसराय में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।