ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार में कब दूर होगी डॉक्टरों की कमी, परिषद में सरकार ने दी...

बिहार में कब दूर होगी डॉक्टरों की कमी, परिषद में सरकार ने दी यह जानकारी

27-Jul-2021 12:48 PM

PATNA : बिहार में डॉक्टरों की कमी का मामला आज एक बार फिर से सदन के अंदर उठा. विधान परिषद में प्रश्न उत्तर काल के दौरान बीजेपी के सदस्य संजय मयूख ने यह सवाल उठाया. संजय मयूख ने जानना चाहा कि सरकार आखिर डॉक्टरों की कमी कब दूर कर लेगी. जवाब में मंत्री मंगल पांडे ने यह बताया कि डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और जैसे ही यह पूरी हो जाएगी, बिहार में लगभग 6 हजार के आसपास में डॉक्टर मिल जायेंगे.


बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के मसले पर सदन में जब चर्चा हो रही थी तो प्रेमचंद्र मिश्रा ने बिहार में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मामला उठाते हुए कई सवाल खड़े किये. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि बिहार में ऑक्सीजन से कई लोगों की मौत हो गई और बिहार सरकार कुछ भी नहीं कर पाई. प्रेमचंद मिश्रा के इस आरोप पर मंत्री मंगल पांडे ने विधान परिषद में बताया कि राज्य के अंदर ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है. मंगल पांडे ने कहा कि महामारी के दौर में हमने जो भी संभव था, उसमें बेहतरीन सेवा देने का प्रयास किया.


कई और सदस्यों ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी. मधेपुरा स्थित जन नायक करपुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने का मामला भी सदन में उठा. जेडीयू के एमएलसी ललन सर्राफ ने इस मामले को उठाया. हालांकि सरकार की तारीफ इस बात को लेकर हुई कि हर विधानसभा क्षेत्र में नए स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है.