मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
31-Dec-2020 07:16 PM
By Ranjan Singh
PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाक़ात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है. हड़ताल की समाप्ति के बाद जूनियर डॉक्टर जल्द ही काम पर लौटने वाले हैं. डॉक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ हुई मीटिंग में उनकी बातचीत पूरी तरह सार्थक रही है.
जूनियर डॉक्टर अपने हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और गुरूवार रात 10 बजे से तमाम जो जूनियर्स डॉक्टर हैं, वह हड़ताल खत्म कर देंगे और अपने अपने काम पर वापस जाएंगे इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि हम भी इस पर देख रहे हैं और आगे सरकार भी इस पर ध्यान दे रही है. इन लोगों की जो मांग है, वह जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश रहेगी. नए साल में बहुत ही अच्छी खबर है कि कल से नया साल शुरू होना है और आज जो जूनियर डॉक्टर हैं , वह हड़ताल खत्म कर रहे हैं.
आपको बता दें कि जूनियर डॉक्टरों और विभाग के बीच पहले भी कई राउंड की बातचीत हुई थी लेकिन तब दोनों के बीच बात नहीं बन पा रही थी. उसके बाद सरकार के निमंत्रण पर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की टीम हेल्थ मिनिस्टर से मिलने पहुंची.
पिछले 9 दिनों से राज्य के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें इसका काफी लंबे समय से इंतजार था.