मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
02-Mar-2023 06:48 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अपहरण कर लिया है। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना ही लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरामद किया गया है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आईएमए ने भी पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।
अगवा डॉ. संजय कुमार की पत्नी प्रोफ़ेसर सलोनी कुमारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उन्होंने अपने पति से बात की थी। तब डॉ.संजय कुमार ने बताया था कि वे जाम में फंसे हुए हैं लेकिन कुछ घंटों के बाद फिर दोबारा डॉक्टर साहब से संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। जिसके बाद बुधवार की देर रात अपनी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा (यूपी कैडर) और जीजा प्रशांत कुमार (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) उत्तर प्रदेश कैडर को घटना की सूचना दी।
जिसके बाद डॉ. संजय के मोबाइल नंबर को सर्विसलांस पर रखा गया। पटना के एसएसपी और मुजफ्फरपुर के एसपी से भी संपर्क किया गया। पटना के पत्रकार नगर थाने को इसकी लिखित सूचना दी गई। जिसके बाद डॉ.संजय कुमार की कार पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल के 46 नंबर पाया के पास से बरामद किया गया। कार की दूसरी चाबी से जब कार को खोला गया तो अंदर से दोनों मोबाइल और चश्मा मिला। डॉक्टर संजय के अचानक गायब होने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
परिजन डॉक्टर संजय के अपहरण की बात कह रहे हैं। अब तक उनका अता पता नहीं चल पाया है। पटना सिटी एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि यह मिसिंग का मामला है। पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। डॉक्टर संजय कुमार के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है जिसकी जांच की जा रही है। पटना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

