केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
09-Mar-2020 12:34 PM
PATNA : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं, आशीर्वाद और उपहार देता है. सरकार ने भी बिहार के जवानों को उपहार दिया है. सरकार ने जवानों को ब्रांडेड कपड़े की सिली हुई वर्दी तोहफे के रूप में दी है. 40 हजार होमगार्डों को समर यूनिफाॅर्म उपलब्ध कराने के लिए मोंटे कार्लो से एमओयू साइन हो चुका है.
जवानों को देने के लिए सरकार की ओर से लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 40 हजार होमगार्डों को वर्दी उपलब्ध कराने के लिए एक नामचीन कंपनी से करार कर लिया गया है. राज्य में होमगार्ड की वर्तमान संख्या करीब 54 हजार है. इनमें 42 हजार को सौ फीसदी ड्यूटी मिल रही है. होमगार्ड को ऐसी वर्दी उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है जो गर्मी में अन्य कपड़ों के मुकाबले अधिक ठंडी हो. इसके लिए मोंटे कार्लो से एमओयू हुआ है. एक होमगार्ड के समर यूनिफाॅर्म पर करीब 1500 रुपये खर्च आयेगा. यह 40 हजार होमगार्डों को उपलब्ध करायी जायेगी. होमगार्ड मुख्यालय ने सभी जिलों के समादेष्टा को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिले की डिमांड दें. इसके बाद मुख्यालय स्तर पर कंपनी को डिमांड भेज दी जायेगी. कुछ जिलों ने वर्दी की मांग भेज भी दी है. वर्दी पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्च आयेगा.
राज्य में होमगार्ड के रिक्त पदों को जल्दी ही भर लिया जायेगा. सभी जिलों में करीब 12 हजार पद खाली चल रहे हैं. महानिदेशक सह महासमादेष्टा होमगार्ड एवं अग्निशाम सेवाएं आरके मिश्रा ने सभी जिलों के कमांडेंट को आदेश दिया है कि वे अपने- अपने जिलों में बहाली की प्रक्रिया काे शुरू करायें. इसके लिए डीएम से भी संपर्क साधने को कहा गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह जिलों ने रोस्टर जारी कर दिया है. अन्य जिलाें में भी जल्दी ही रोस्टर जारी होगा.