ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में जमीन सर्वे का काम टला, भूमि सुधार मंत्री ने जमीन...

बिहार में जमीन सर्वे का काम टला, भूमि सुधार मंत्री ने जमीन मालिकों को दी बड़ी राहत

21-Sep-2024 10:22 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार में चल रहे जमीन सर्वे को लेकर बवाल मचा हुआ है। रैयतों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें अपनी जमीन के कागजात के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ रहा हैं। लोगों की इस समस्या को देखते हुए फिलहाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ी खबर है. बिहार भूमि सर्वे के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस बात की जानकारी पूर्णिया में भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान दी है। 


बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन के मालिकों को कागजात बनाने के लिए तीन महीने के समय दिया जाएगा। तब तक जमीन सर्वे के काम को फिलहाल रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम चल रहा है। जमीन का कागज नहीं रहने के कारण जमीन मालिकों को समस्या हो रही है। रैयतों को कागज ढूंढने में परेशानी हो रही है। जमीन मालिकों को कागजात बनाने के लेकर तीन महीने का समय दिया जा रहा है। तब तक जमीन सर्वे के काम को स्थगित रहेगा। 


मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिसका बेटा-बेटी दूसरे प्रदेश में रहते हैं उनके माता-पिता आज थोड़ा कष्ट सहकर कागजात बना रहे हैं लेकिन दस साल बाद यह कागजात उनके बेटा-बेटी नहीं बना पाएंगे। इसे बनाने में थोड़ा कष्ट तो हो रहा है। जनता को जब कष्ट होगा तब जनप्रतिनिधि को भी कष्ट सहना पड़ेगा। दो दिन में हम पत्र निकाल देंगे कि तीन महीन के अंदर रैयत अपनी जमीन का कागज तैयार कर लें। तीन महीने का समय उनकों दिया जाएगा। तब तक जमीन सर्वे का काम स्थगित रहेगा।


 तीन महीने बाद हम जनप्रतिनिधियों और जमीन मालिकों के साथ बैठक कर इस संबंध में बातचीत करेंगे जिसके बाद फिर से जमीन का सर्वे स्टार्ट कराएंगे। सभी सीओ को पटना बुलाकर हमने सख्त हिदायत दे दिया है कि अपनी आदत में सुधार लाएं नहीं तो दिलीप जायसवाल किसी को बख्शने वाला नहीं है। विभाग में भी सुधार लाएंगे किसी को हम नहीं बख्शेंगे। रैयत को तीन महीने का समय कागजात को तैयार करने के लिए देंगे। कैथी लिपि में कागजात का रहना यह भी एक समस्या है। कैथी लिपि के कागजात को पढ़ने के लिए भी हम व्यवस्था जल्द करेंगे।