ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?

बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल, बोर्ड-आयोग के लिए भी लिस्ट तैयार: बीजेपी-जेडीयू ने किया औपचारिक एलान

09-Sep-2024 04:33 PM

By First Bihar

PATNA: दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे के समय फर्स्ट बिहार ने खबर दी थी कि सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर बोर्ड-आयोग के गठन का मामला सुलझ गया है. आज इस खबर पर औपचारिक मुहर लग गयी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज अचानक से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंच गये. दोनों के बीच आधे घंटे तक वन टू वन बातचीत हुई और सारा मामला सुलझ गया.


बोर्ड-निगम की सूची तैयार

उमेश कुशवाहा से मिलने के बाद बाहर निकले दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बोर्ड-निगम का गठन अब कभी भी हो सकता है पूरी लिस्ट तैयार हो गयी है. जेडीयू और बीजेपी के बीच सहमति बन गयी है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां और बेहतर समन्वय बना कर काम करेगी.


मंत्रिमंडल विस्तार की भी पुष्टि

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द होने जा रहा है. इस मामले में भी बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बन गयी है. जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी. बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बिहार दौरे के दौरान नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई थी और नीतीश ने फेरबदल पर सहमति जता दी थी.


कई मंत्रियों की होगी छुट्टी

बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल के फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. वैसे तो दिलीप जायसवाल को खुद मंत्री पद से इस्तीफा देना है. वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं और एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उन्हें मंत्री पद छोड़ना है. इसके साथ ही बीजेपी के तीन मंत्रियों पर तलवार लटक रही है. मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी हो सकती है औऱ नये लोगों को जगह दी जा सकती है. 


उधर, दिलीप जायसवाल से हुई मुलाकात के बाद उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी-जेडीयू में बेहतर कोओर्डिनेशन के लिए बातचीत हुई है. दोनों पार्टी मिल जुल कर बेहतर काम कर रही हैं और संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल हो रही है.