ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / news / बिहार में रफ्तार की सवारी, केंद्र सरकार ने 5 एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी,...

बिहार में रफ्तार की सवारी, केंद्र सरकार ने 5 एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी, जानिए किन जिलों से गुजरेगी सड़क

17-Jul-2022 02:04 PM

PATNA : केंद्र सरकार ने बिहार से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से कई जिलों को रफ्तार मिलेगी. बिहार में सफर की रफ्तार बढ़ाने वाले ये एक्सप्रेसवे रक्सौल को हल्दिया, गोरखपुर को कोलकाता, बनारस को कोलकाता, आमस (गया जीटी रोड) को दरभंगा और पटना को पूर्णिया से जोड़ेंगे. राज्य पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी है.


नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर बिहार सरकार लगातार मांग कर रही थी. केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से लिया और बिहार में पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है. 


जानकारी के मुताबिक, पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाला यह एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से आरंभ होगा. यह बिदुपर से बेगूसराय की ओर जाएगा. पूर्णिया की ओर आगे बढ़ने के क्रम में यह नवगछिया के रास्ते भागलपुर से भी जुड़ जाएगा. वहीं. सिमरी बख्तियारपुर में कोसी नदी पर एक पुल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसके निर्माण से इन जिलों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी.