ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में जानलेवा बनी गर्मी : अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की गई...

बिहार में जानलेवा बनी गर्मी : अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की गई जान : लू लगने से मौत की आशंका

17-Jun-2024 01:37 PM

By mritunjay

ARWAL : बिहार में भीषण गर्मी और लू से लोगों की जान जाने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यभर में अबतक गर्मी से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि अरवल सदर अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की जान चली गई है। भीषण गर्मी और लू लगने से इनकी मौत की आशंका जताई जा रही है हालांकि फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 


दरअसल, अरवल में हिटवेब के भयंकर प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले का तापमान 44 डिग्री के भी पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी के इस प्रकोप से लोग तेजी से बीमार पड़ने लगे हैं। सदर अस्पताल में आये पांच मरीजों की मौत हो गई है। लू लगने से इन सभी पांच लोगों की मौत की अशांका जताई जा रहीं है हालांकि मरीज पहले से कई तरह की बीमारियों से भी पीड़ित बताए जाते हैं। 


मृतकों में करवासिन निवासी बाबूराम, जयपुर निवासी पलक, बालूबिगहा निवासी कृष्णा, भोजपुर के धेवरी निवासी लालमुनि देवी और महेंदिया की रहने वाली धनमनिया देवी शामिल हैं। मौत के बाद किसी भी मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। सदर अस्पताल में एक लू वार्ड बनाया गया है लेकिन मरीजों की संख्या के आगे वह नाकाफी साबित हो रहा है।