BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
01-Aug-2021 08:24 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग ने चरणबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। शनिवार को भी आयोग ने सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। आयोग के सूत्रों की माने तो इसी अगस्त महीने में बिहार के अंदर पंचायत चुनाव की घोषणा हो जाएगी। पंचायत चुनाव कोरोना की दूसरी लहर के कारण समय पर नहीं हो पाया था और अब आयोग चाहता है कि तीसरी लहर की आशंका के बीच हालात बिगड़ने से पहले बिहार में इसे पूरा करा लिया जाए।
शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से लाए गए ईवीएम में बारकोड लगाने और उसे स्कैन कर स्टॉक एंट्री करने का निर्देश सभी डीएम को दिया गया है। आयोग ने कहा है कि सभी जिलों में यह काम 3 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए। ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद इसे अगर स्टॉक एंट्री के जरिए लॉक किया जाता है तो यह चुनाव की घोषणा के पहले महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इस प्रक्रिया के बाद अगर चुनाव की घोषणा होती है तो नामांकन के बाद उम्मीदवारों का नाम तय होते ही ईवीएम में उनका डाटा फीड किया जाएगा।
सूत्रों की मानें तो आयोग को यह जानकारी मिली थी कि कई जिलों में एक ही नंबर के ईवीएम की एंट्री की गई है। आयोग चाहता है कि अगले दो दिनों में इसे दुरुस्त कर लिया जाए। इतना ही नहीं आयोग ने सभी जिलों के डीएम को मतदाता सूची और मतदान केंद्रों में भी संशोधन करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने कई नगर पालिकाओं का गठन किया है, इसके बाद पंचायत निर्वाचन नियमावली की धाराओं के तहत मतदाता सूची में संशोधन जरूरी हो जाता है। आयोग ने मतगणना केंद्र को लेकर भी सभी जिलों के डीएम को आवश्यक निर्देश दिया है। आयोग का मानना है कि जिला स्तर पर ही मतगणना केंद्र बनाया जाएं। प्रखंड स्तर पर मतगणना केंद्र बनाने में खर्च भी ज्यादा आता है और स्थानीय स्तर पर उसमें दखलंदाजी की संभावना भी बढ़ जाती है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों ने जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की है।