ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Sep-2021 03:48 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने एक आईएएस अधिकारी का तबादला किया है. जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है. साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे तीन आईएएस अधिकारियों को सरकार ने विरमित कर दिया है. इस खबर में नीचे अफसरों की पूरी लिस्ट दी हुई है.
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारीके मुताबिक 1998 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी नर्मदेश्वर लाल को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का नया सचिव बनाया गया है. नर्मदेश्वर लाल मंत्री शाहनवाज हुसैन के विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे. इनके अलावा नीतीश सरकार ने चार अन्य आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है.
ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविन्द कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 1995 बैच के अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के प्रभार परीक्षा नियंत्रक और सामान्य प्रशासन विभाग के जाँच आयुक्त के भी एडिशनल चार्ज में बने रहेंगे.
परिवहन विभाग विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जो अब तक आईएएस प्रत्यय अमृत संभाल रहे थे. 2002 के आईएएस संजय कुमार अग्रवाल को आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. संजय कुमार अग्रवाल पटना के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजीव रौशन को कृषि विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2010 बैच के आईएएस राजीव रौशन जीविका मिशन निदेशक और जल-जीवन हरियाली मिशन के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के एडिशनल चार्ज में बने रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अब इन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है.