ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / बिहार में हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, बीते साल के...

बिहार में हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, बीते साल के अनुभव से चेती सरकार

27-May-2020 04:29 PM

PATNA: कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में हीट वेब की आशंका को देखते हुए अलर्ट मोड पर रह जाए. दरअसल सरकार बीते साल हीट वेव के कारण बिहार में हुई मौत के मामलों को नहीं भूली है और यही कारण है कि पारा ऊपर जाने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया है.

 स्वास्थ विभाग की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के अलावे हीट वेव को लेकर भी गाइडलाइन जारी किए. सरकारी अस्पतालों में हिट वेव से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए अभी से व्यवस्था करने को कहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हीट वेव से बचाव के लिए अभी से जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने एहतियाती तौर पर यह कदम उठाए हैं. आपको याद दिला दें कि बीते साल बिहार में गर्मी की वजह से लगातार कई जिलों में दर्जनों लोग मारे गए थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ती गर्मी के कारण से प्रभावित जिलों में प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है. लोगों के बीच जागरूकता हो इसलिए अभियान चलाने का अधिकारियों को जिम्मा दिया गया है. चमकी बुखार से मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाके में बड़ी तादाद में बच्चों की मौत होती रही है. सरकार नहीं चाहती है कि कोरोना वायरस बीच-बीच में या ऐसे मामले उसकी मुसीबत बढ़ाएं.