ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: गंगा में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत, ममेरे भाई...

बिहार: गंगा में डूबने से 6 साल की बच्ची की मौत, ममेरे भाई के मुंडन में आई थी

29-May-2023 05:26 PM

By First Bihar

ARRAH: बिहार के आरा से खबर आ रही है जहां गंगा नदी में डूबकर छह साल की मासूम की मौत हो गई. छह साल की पुष्पा कुमारी थी जो अपने ममेरे भाई के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी. और अपने पिता के साथ सोमवार को वह भी गंगा घाट पहुंची थी जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई.


घटना बड़हरा के सिन्हा ओपी क्षेत्र के महुली गंगा घाट की है. मृत बच्ची बक्सर जिले के बड़की नैनीजोर निवासी चंदन राम की छह साल की बेटी पुष्पा कुमारी थी. लोगों ने बताया कि घटना के समय बच्ची के पिता सहित कई लोग स्नान कर रहे थे लेकिन किसी को भी उसके डूबने की जानकारी नहीं लगी. थोड़ी देर के बाद उसके गायब होने की जानकारी मिलते ही घरवालों ने पानी में ढूंढना शुरू किया तो उसकी लाश गंगा के गाद में फंसी मिली. शव मिलते ही घर वालों के बीच चीख-पुकार मच गई. परिजन बच्ची को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


वही इस हादसे को लेकर बच्ची के चाचा विशेश्वर राम ने बताया कि वह अपने साले अटल राम के बेटे करण के मुंडन संस्कार में सभी लोग शामिल होने के लिए शनिवार को बक्सर जिले के बड़की नैनीजोर गांव से भोजपुर के पैगा गांव आए थे. जहां सोमवार की सुबह सभी लोग मुंडन के लिए महुली घाट गए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.