पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-May-2023 11:38 AM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार के बेतिया जिले में 200 साल पुराना पेड़ घर पर गिर गया. जहां दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. और घर में मौजूद एक महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में एडमिट कराया. जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है.
यह घटना जिले के योगापट्टी के शनिचरी थाना क्षेत्र में गोरा बेलवां गांव है. जहां शनिचरी से मच्छरगांवा के मुख्य सड़क के किनारे काफी पुराना पेड़ था जो अचानक घर पर गिर गया. पेड़ गिरने के बाद गोरा बेलवां गांव 80 साल के निवासी पारस पासवान की मौत हो गई. और उनकी बहु और पोते की हालत बेहद ही गंभीर हो गई है.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद शनिचरी थाना पुलिस पहुंची और JCB के सहयोग से पेड़ के नीचे दबे शव को बाहर निकाला. वही पेड़ के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है. जहां उनदोनों घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. ग्रामीणों ने इस परिवार की आजिविका के लिए सरकार से गुहार लगाते हुए शनिचरी- योगापट्टी मुख्य सड़क को भी घंटों तक जाम रखा.