ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में गर्मी का कहर: धूप में खड़ी मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही लगी आग, वाहन मालिक ने कूद कर बचायी अपनी जान

15-May-2023 07:33 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार में गर्मी अपने चरम पर है. भीषण गर्मी के सितम की नयी कहानियां सामने आ रही हैं. धूप में खड़ी एक मोटरसाइकिल में वाहन मालिक ने जैसे ही स्टार्ट बटन दबाया, वैसे ही आग लग गयी. वाहन मालिक ने बाइक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचायी.


ये घटना बिहार के सुपौल शहर में हुई है. सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के विद्यापुरी में सोमवार की दोपहर धूप में खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई. बाइक स्टार्ट कर रहे शिक्षक अमित कुमार कूद कर भागे तब उनकी जान बची. उनकी बाइक काफी देर से धूप में खड़ी थी, जिसे स्टार्ट करते ही उसमें आग लग गयी. बाइक जल कर खाक हो गयी. 


बाइक के मालिक अमित कुमार ने बताया कि वे स्कूल में शिक्षक हैं. आज दोपहर  वे स्कूल से घर आये तो चिलचिलाती धूप के कारण कहीं बाहर निकलने का मन नहीं हुआ. ऐसे में अमित कुमार ने अपनी बाइक को घर के बाहर ही खड़ी कर दिया और खुद आराम करने चले. कुछ घंटे बाद वे घर से बाजार जाने के लिए निकले. जैसे ही बाइक पर बैठ कर स्टार्ट बटन दबाया वैसे ही उसमें आग लग गई. आग इतनी तेजी से से लगी कि अमित कुमार के होश उड़ गये. वे बाइक से कूद कर भागे. तब जाकर उनकी जान बची.


बाइक के मालिक अमित कुमार ने बताया कि आग की लपटें काफी तेज थी. उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंचे. लेकिन किसी को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला. कुछ ही देर में मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई. 


बाइक में आग कैसे लगी इस पर अमित कुमार अनभिज्ञता जता रहे हैं. लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धूप में गाड़ी खड़ी रहने के कारण बाइक काफी ज्यादा गर्म हो गया था. शायद इसी कारण स्टार्ट होते ही आग लग गई. धूप में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.