ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

बिहार में भीषण गर्मी और लू से हो रही मौतों पर सीएम नीतीश चिंतित, सभी DM को जारी किए ये निर्देश

31-May-2024 09:48 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण हो रही मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खासे चिंतित हैं। लगातार आ रही मौत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के डीएम को जरूरी निर्देश जारी किए हैं और आवश्यक कदम उठाने को कहा है।


दरअसल, बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोगों का जीवन भी गर्मी के कारण खतरे में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में गर्मी और हीटवेव से अबतक पचास से अधिक लोगों की जान जा चुकी है हालांकि सरकारी आंकड़ों में 14 मौत की पुष्टि हुई है। 


गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबरों के बाद सरकार ने राज्य के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। उधर, लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों की मौत की खबरें भी लगातार आ रही हैं। गर्मी और हीट वेव के कारण हो रही मौतों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीएम को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी और लू से बचने के लिये लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें। गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें।