ब्रेकिंग न्यूज़

Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार में गंगा स्नान के दौरान 6 लोग डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार में गंगा स्नान के दौरान 6 लोग डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

19-Nov-2021 01:38 PM

BIHAR : इस वक़्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय और सारण से सामने आ रही है जहाँ नदी में स्नान के दौरान 6 लोग डूब गए हैं. बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से तीन युवक की मौत हो गई है. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी काली स्थान के समीप बूढ़ी गंडक की है मृतक की पहचान टिपन यादव, विक्की यादव एवं कुलदीप राम के रूप में की गयी है. 


मिली जानकारी के मुताबिक सभी बूढ़ी गंडक नदी में स्नान रहे थे. तभी उसमें से एक युवक गहरे पानी में चला गया जिसको बचाने के क्रम में एक महिला समेत चार युवक पानी में गए और सभी लोग डूबने लगे. ग्रामीणों की तत्परता से महिला एवं अन्य सभी को निकाला गया जिसमें दो युवक की मौत हो गई एवं एक युवक लापता है. फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से शव को खोजा जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.


मौके पर पहुंची नावकोठी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा पत्ता गया है. वहीं सारण स्थित आमी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवतियों के डूबने की खबर सामने आ रही है.जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम तीनों को नदी में तलाशने में जुट गई.