ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / खुशखबरी : बिहार में शुक्रवार को नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज, अब...

खुशखबरी : बिहार में शुक्रवार को नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज, अब तक 1940 सैंपल निगेटिव

03-Apr-2020 06:00 PM

PATNA : विश्व भर में कोरोना वायरस से तबाही मची हुई है. वर्ल्ड में यह आंकड़ा एक मिलियन की संख्या को पार कर गया है. भारत में भी कोरोना का संक्रमण कई राज्यों में तेजी से फैला है. इस हफ्ते में लगातार पॉजिटिव केस सामने आने के बाद बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार में शुक्रवार को कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया.


बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 अप्रैल की शाम को जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में शुक्रवार को एक भी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई.  विभाग की ओर से जारी नए डाटा के मुताबिक बिहार में अभी भी 29 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. सूबे के अंदर अब तक कूल 1973 सैंपल के जांच हुए हैं. जिसमें 29 रिपोर्ट पॉजिटिव और 1940 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं.


बिहार में 6681 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है. 14 दिन तक निगरानी को पूरा करने वाले यात्रियों की संख्या 512 है. बिहार में अब तक सबसे ज्यादा सीवान में 5 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा पटना, गया और भागलपुर में 4-4 मामले सामने आये हैं. मुंगेर और गोपालगंज जिले से 3-3 मामले सामने आये हैं. नालंदा से 2 केस पॉजिटिव आये हैं. इसके अलावा सारण, लखीसराय और बेगूसराय जिले से से एक-एक मामले पॉजिटिव आये हैं.


news image