Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 10:36 PM
PATNA : बिहार में बाढ़ और बारिश से आई आपदा ने अब तक 40 लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 40 लोगों के मौत की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। आपदा की वजह से 9 लोग राज्य के विभिन्न इलाकों में घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
राज्य के कुल 15 जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ के हालात बिगड़े हैं। पटना सहित भोजपुर, भागलपुर, जहानाबाद, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, नवादा, अरवल और दरभंगा में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है।
बाढ़ के कारण लगभग 17 लाख की आबादी प्रभावित है। 95 प्रखंडों के 464 पंचायत और 758 गांव बाढ़ के कारण जलमग्न हैं। बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचने के लिए सरकार की तरफ से 1135 नाव चलाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की 18 टीमों के साथ-साथ एसटीएफ की टीम भी काम कर रही है। सरकार 17 राहत शिविरों में कुल 226 सामुदायिक किचन चला रही है। राजधानी पटना में 6 जगहों पर सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है।