मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Dec-2022 04:51 PM
NALANDA: बिहार में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को नालंदा में टूटी हुई रेलवे पटरी से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई लेकिन गनीमत इस बात की रही को कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे पटरी के टूटे होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी को ठीक किया गया। घटना राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।
दरअसल, रविवार को जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुए रेलवे लाइन पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन को दी। हालांकि तबतक कई ट्रेनें टूटी हुई पटरी से गुजर चुकी थीं।गेटमैन द्वारा घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मकेनिकल टीम ने पटरी की मरम्मत की और ग्रामीणों की सजगता के कारण आज एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
बता दें कि बिहार में लगातार रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। बीते 14 दिसंबर को भागलपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था। भागलपुर-किउल रेलखंड के सुल्तानगंज स्टेशन के पास मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस की कपलिंग खुल गई थी जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना के बाद इस रेलखंड पर करीब एक घंटे के तक परिचालन बाधित रहा था।
इससे पहले 3 दिसंबर को रोहतास में भी गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर सासाराम और करबंदिया स्टेशन के बीच चलती ट्रेन की दो बोगियां खुलकर अलग हो गईं थी। महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के अचानक इंजन से अलग होने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया l।