पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Nov-2023 07:32 AM
By First Bihar
SITAMADHI : मॉब लिंचिंग को लेकर भले ही सरकार कठोर सजा का प्रावधान कर रखा हो। लेकिन, इसके बावजूद मॉब लिंचिंग की घटना में कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आया है। जहां भीड़ ने पिट -पीटकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है।
सीतामढ़ी जिले के पिपराढ़ी बाजार स्थित कपड़े की दुकान में देर रात चोरी के दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मृत आरोपित की पहचान नगर थाना के भूपभैरो खाप टोला निवासी जयकिशोर गिरी के पुत्र संतोष गिरी (35) के तौर पर हुई है। वहीं जख्मी शख्स की पहचान उसी गांव के बैजू गिरी के पुत्र कमलेश गिरी के रूप में की गई है। मृतक घायल आरोपित का चचेरा भाई है।
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो के साथ ताला काटने वाला कटर बरामद किया है। कपड़ा दुकान मालिक पिपराढ़ी गांव निवासी शिवजी चौधरी और उनके पुत्र मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे स्थानीय चौकीदार ने फोन से बताया कि आपकी दुकान खुली हुई है और बाहर एक स्कॉर्पियो खड़ी है। साथ ही कुछ लोग भीतर-बाहर कर रहे हैं। चौकीदार को लगा कि वे लोग ही गाड़ी से समान दुकान के अंदर रख रहे हैं। इतना सुनते ही उन्हें पूरा माजरा समझ में आ गया।
फिर फोन से कुछ लोगों को सूचित करते हुए जब दुकान पर पहुंचे तो गाड़ी पर कपड़ा लादकर चोर भागने के प्रयास में था लेकिन एकत्रित भीड़ ने से पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई उदय कुमार के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने दोनों को कब्जे में लेकर सीएचसी ले आए। लेकिन चिकित्सक ने संतोष गिरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।