ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में फिर बढ़ सकती है दवाओं की कीमत, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन...

बिहार में फिर बढ़ सकती है दवाओं की कीमत, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दिए संकेत, आम जनता पर पड़ेगा इसका सीधा असर

18-Nov-2021 05:16 PM

PATNA: बिहार में आम जनता के इलाज पर महंगाई की मार एक बार फिर से पड़ सकती है। पिछले साल की तुलना में पहले से ही दवाईयां 10 से 40 फीसदी महंगी बाजार में मिल रही है। अब एक बार फिर से दवाइयों की कीमत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। 


केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से इसे लेकर साफ संकेत दिए गये हैं। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार ने बताया कि रॉ मेटेरियल की बढ़ी कीमतों के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए देश में दवाओं के कच्चे माल के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना होगा। वहीं सरकार को अपनी पॉलिसी चेंज करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ेगा।


वही आईएमए चाइना से आने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को इसका कारण मान रहा है। आईएमए बिहार के प्रेसिडेंट डॉ.अजय कुमार ने बताया कि चाइना से संबंध खराब होना भी इसके पीछे की एक वजह है। इसके अलावा कोविड के दौर में लेबर की कमी और पैकेजिंग कॉस्ट में वृद्धि की वजह से भी दवा की कीमतों में वृद्धि हुई है।