ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

थानेदार के ऊपर लगे गंभीर आरोप, पुलिस विभाग ने किया खंडन

09-Jun-2020 01:40 PM

GAYA : बिहार में एक थानेदार के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. मामला गया जिले के डेल्‍हा थाना से जुड़ा है. जहां इंस्पेक्टर के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगने की बात सामने आई है. एक दैनिक अखबर के मुताबिक काफी गंभीर मामले में थानेदार की संलिप्तता की बात सामने आई है. इन आरोपों को लेकर जिले के सीनियर अफसर जांच में जुटे हुए हैं.


दरअसल घटना बीते 31 मई की है. जहां 31 मई को गया के डेल्हा थाना इलाके में लोको कॉलोनी के क्वॉर्टर संख्या-420 बी से कुछ लोगों को पकड़ा गया था. इस मामले में थानध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के पूर्व एसओपी दीपक कुमार को भी पकड़ा गया था. जिसके ऊपर देह व्‍यपार का संचालन करने का आरोप लगा है. वहां मौके पर एक लड़की के पकड़े जाने के बाद मामला उजागर हुआ था. इसके बाद पुलिस छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे. पुलिस ने देह व्‍यापार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.


एक दैनिक अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक थानेदार की भी संलिप्ता की बात कही जा रही है. हालांकि फर्स्ट बिहार ने जब इस मामले की पड़ताल शुरू की, तो थानेदार की संलिप्तता या गिरफ़्तारी की बात से पुलिस अधिकारी इंकार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने खुद फर्स्ट बिहार को फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि अखबार की ओर से गलत रिपोर्ट पेश की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी हालत में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. जिसे इलाज के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. वह थाना पर आया था. उसे इलाज के लिए भेजा गया. जब तक वह आया तब तक एक वीडियो उनके मोबाइल पर आया. एक महिला की बात कही गई. महिला का भी बयान लिया गया. जख्मी को पकड़ लिया गया.


इस मामले में गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने अखबार की रिपोर्ट का सीधे तौर पर खंडन करते हुए बताया कि यह एक अफसर के मान मर्यादा के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है. ऐसी रिपोर्ट से अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंची है. इस मामले में अधिक जानकारी सीनियर अफसर ही देंगे. जब फर्स्ट बिहार की टीम ने गया एसएसपी राजीव मिश्रा से बात करने की कोशिश की तो उनके संपर्क नहीं हो पाया. गलत रिपोर्ट को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड की ओर से भी खेद व्यक्त किया जाता है. एक दैनिक अख़बार की ओर से इस खबर को प्रकाशित कर इंस्पेक्टर के ऊपर कार्रवाई की बात कही गई थी. अखबर की रिपोर्ट में मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी के बयान को भी प्रकाशित किया गया है. जिसमें लिखा गया है कि गया एसएसपी की अनुशंसा प्राप्त हो गई है. अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि फर्स्ट बिहार को आईजी ने बताया कि आरोप की जांच की जा रही है.