ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

EXam Paper Leak : बिहार में एक और पेपर लीक! रद्द हुई CHO की परीक्षा; ऑनलाइन सेंटरों पर रेड के बाद हुआ फैसला

02-Dec-2024 10:08 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार (1 दिसंबर) को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानि सीएचओ (CHO) की परीक्षा रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर आज यानी 2 दिसंबर को परीक्षा होनी थी और अब इसे रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। 


दरअसल, ऑनलाइन सेंट्रो पर गड़बड़ी के कई साक्ष्य के मिले थे। इसी वजह से 4500 पदों पर CHO की बहाली के लिए होने वाली परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।  जिन सेंटरों को पहले से संदिग्ध माना जा रहा था। वहां भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद पटना पुलिस की टीम ने रविवार को 12 ऑनलाइन केंद्रों पर  एक साथ छापेमारी की थी। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने रामकृष्णानगर समेत कई सेंटरों से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, दो सेंटरों को सील भी किया गया है।  कल शाम से ही परीक्षा रद्द होने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद आज परीक्षा रद्द होने की जानकारी सामने आ गयी। जबकि, हिरासत में लिये गये चारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


सेंटर से कई सारे सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिये हैं। वहीं कई कागजात मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दो दिन पहले सीएचओ की परीक्षा से संबंधित ऑडियो व वाट्सएप चैट वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य स्वास्थ्य समिति ने एसएसपी को पत्र लिख जांच का आदेश दिया था। इसके बाद रविवार को परीक्षा होने से पहले ही पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।