गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Sep-2020 08:16 PM
PATNA : राष्ट्र सेवा दल की बिहार के बेरोजगारों के लिए बड़ा एलान किया गया है. पटना में राष्ट्र सेवा दल की ओर से आयोजित ‘रोजगार एक करोड़’ वर्चुअल रैली में एक करोड़ बेरोजगारों युवकों को नौकरी देने का एलान किया गया है. पार्टी अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बिहार की जनता को रोडमैप बताया कि कैसे सत्ता में आने पर वह बिहार के एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे.
राष्ट्र सेवा दल ने नौकरी के लिए एक नया बेवसाइट www.rojgar1crore.com लांच किया है. वर्चुअल रैली में प्रदीप जोशी ने एक एक कर पूरी स्पष्टता के साथ बिहार की जनता को बताया कि सत्ता में आने के बाद किन किन जरिए से वे एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे. उन्होंने बताया कि कुल 5 लाख 20 हजार सफाई कर्मियों की बहाली की जाएगी। प्रति 50 घर पर एक सफाईकर्मी की तैनाती होगी. सूबे में 2 लाख 60 हजार पलम्बर और 2 लाख 60 हजार इल्केट्रिशियन की बहाली होगी, हर 100 घर पर एक पलम्बर और एक इल्केट्रिशियन की तैनाती होगी.
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में बेरोजगारों के लिए उद्योगों की स्थापना कर वहां साढ़े छह लाख बहाली की जाएगी. इसके अलावा 2 लाख 60 हजार डॉक्टर एवं 1 लाख 30 हजार इंजीनियर, 1 लाख 30 हजार मैनेजमेंट स्टाफ, 1 लाख 30 हजार टेक्निशियन की भी बहाली की जाएगी. जोशी ने कहा कि बागवानी और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए 6 लाख लोगों की बहाली की जाएगी. सबसे बड़ा ऐलान यह कि जोशी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर समाज के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों की नौकरी को सरकारी नौकरी की तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

जोशी ने कहा कि सूबे के सभी धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा. इसके अलावा कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा. बिहार में कला की अपार संभावना को देखते हुए एक भव्य फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जाएगा.

जोशी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में पिछले 30 साल की लालू-नीतीश सरकार को बेरोजगारी का जिम्मेवार बताते हुए कहा कि मोदी और नीतीश के वादे खत्म नहीं होते और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनता इस बार इनकी हकीकत जान चुकी है और इस बार चुनाव में मौजूदा सत्ता को उखाड़ फेंकने के साथ साथ महागठबंधन और लठबंधन को करारा जबाव देगी। इस बार बिहार की जनता राष्ट्र सेवा दल के साथ है और आने वाले वक्त में बिहार में रोजगार के लिए बेरोजगारों की सरकार बनने जा रही है। .