ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में एक और मरीज ने कोरोना को हराया, NMCH से ठीक होकर...

बिहार में एक और मरीज ने कोरोना को हराया, NMCH से ठीक होकर लौटा घर

08-Apr-2020 09:31 PM

PATNA : वैश्विक कोरोना महामारी से आज दुनिया भर में कोहराम मचा है. इंडिया में भी अब हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां एक और मरीज ने कोरोना को मात दे दी है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 16 हो गई है. बिहार के अंदर अब तक 38 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिसमें से अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 16 मरीजों के ठीक होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली है. सूबे में अब महज 21 एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाजरत एक और मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है. इस मरीज  को स्वस्थ होने के बाद घर भेज देने का निर्णय लिया गया है. हालांकि इसे अभी 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रखा जायेगा.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से कोरोना वायरस संक्रमण के 773 मामले सामने आये हैं, 32 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना का संकट बरकरार है, देश में संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है.


news image


news image