अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Nov-2020 05:28 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। इन 94 विधानसभा सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाता तय करेंगे। राज्य भर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
राज्य भर के 41362 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार 164 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के लिए जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें 1316 पुरुष और 146 महिला उम्मीदवार के साथ-साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी भी शामिल है। दूसरे चरण में कुल पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 50 लाख 33 हजार 34 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 16 हजार 271 है। दूसरे चरण में कुल 980 थर्ड जेंडर के वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में कुल सर्विस वोटर से की तादाद 60879 है जिसमें 57300 पुरुष और 3579 महिलाएं हैं।
पहले चरण की तरह दूसरे चरण के मतदान में भी कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी बूथ पर हेल्थ टीम लगाई गई है। वोटिंग में शामिल सभी मतदान कर्मियों को हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर से लैस किया गया है। इसके अलावा मतदान के लिए आने वाले वोटर्स को भी हैंड ग्लव्स मुहैया कराया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव वोटर्स सबसे आखिर में मतदान करेंगे।