ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / बिहार में बाढ़ वाली शादी : दुल्हन को कंधे पर उठाकर दूल्हे ने...

बिहार में बाढ़ वाली शादी : दुल्हन को कंधे पर उठाकर दूल्हे ने पार कराई नदी, देखिए वीडियो

29-Jun-2021 10:26 AM

By Shabnam Khan

KISHANGANJ : बिहार में कई जिले अभी बाढ़ से ग्रसित हैं. इसी बीच शादी-विवाह का भी सीजन चल रहा है. ऐसे में एक अनोखी तस्वीर किशनगंज जिले से सामने आई जिसमें जब बारात को नदी की तेज धार में मुसीबत का सामना करना पड़ा तो दूल्हन को पानी की धार में पार कराने की जिम्मेदारी दूल्हे ने ले ली. बिना किसी हिचक के दूल्हे ने अपनी दल्हनिया को कंधे पर टांग लिया और बढ़ गए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है.


घटना जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी के पलसा कनकई घाट की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने अपनी नयी नवेली दूल्हन को कंधे पर टांग रखा है और बारात के साथ पानी की धार को पार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोहागड़ा का शिवा कुमार बारात लेकर सिंघीमारी के पलसा गांव आए थे. शादी के बाद दुल्हन लेकर बारात वापस लौट रही थी. जिस दौरान कनकई नदी की तेज धारा में बारात फंस गई.


नदी की तेज धार में फंसे बाराती तो पैदल पार करने लगे लेकिन दूल्हन के लिए ये सब आसान नहीं था. इस बीच दूल्हा शिवा कुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन को पार कराने की जिम्मेदारी ले ली और उसे अपने कंधे पर ले लिया. उसने अपने कंधे पर उठाकर अपनी दूल्हन को कनकई नदी पार कराया. इसी दौरान किसी ने एक फोटो भी ले लिया और उसे शेयर कर दिया. देखते ही देखते लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे. जानकारी के अनुसार, बारात नाव से वापस अपने गांव लौटी. नदी किनारे पानी की धार को देख सबों को कुछ दूर पैदल ही जाना पड़ा.