Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
09-Jan-2022 06:09 PM
PATNA: बिहार सरकार ने शराब की भट्ठी से लेकर शराब बिक्री के केंद्रों की तलाश के लिए ड्रोन का सहारा लेने का फैसला लिया है. इसके लिए सभी जिलों में पुलिस और उत्पाद विभाग को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है.सारण जिले को दिया ड्रोन जब ट्रायल के लिए ही उड़ा तो जो तस्वीरें सामने आयीं उसे देखकर पुलिस हैरान रह गयी।
ट्रायल में ही मिल गयी सफलता
दरअसल सारण में उत्पाद विभाग को मिले ड्रोन के ट्रायल के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने रिविलगंज इलाका चुना था. मद्य निषेध विभाग की टीम रिविलगंज के पास पहुंची औऱ दिलिया रहीमपुर इलाके में ड्रोन को ट्रायल के तौर पर उडाया. ड्रोन उडा और जब वापस लौटा तो उसमें लगे कैमरे का वीडियो उत्पाद विभाग के हाथ लगा. ट्रायल में ही ऐसी तस्वीर मिली कि उत्पाद विभाग की टीम चौंक गयी. रिविलगंज के पास दियारा इलाके में शराब तस्करों ने शराब बनाने का पूरा बंदोबस्त कर रखा था. ड्रोन के कैमरे में पूरा वीडियो कैद हो गया था. दियारा का वह ऐसा सुदूर इलाका है जहां पुलिस टीम को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
ध्वस्त की गयीं शराब की भट्ठियां
ड्रोन से मिले वीडियो के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने दियारा इलाके में धावा बोला. हालांकि छापामारी करने गयी टीम के पहुंचने से पहले शराब बानने वाले भाग चुके थे लेकिन शराब की भट्ठियां वहां मौजूद थीं. छापामार दल ने एक दर्जन से अधिक शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया. वहां मौजूद भट्ठियों को देखने से ही साफ लग रहा था कि काफी दिनों से शराब बनायी जा रही थी. रिविलगंज का दियारा इलाका शराब माफियाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह बन गया था. लेकिन ड्रोन से वे पकड़े गये.
साऱण जिले के उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके जिले में उत्पाद विभाग को एक ड्रोन दिया गया है. पहली ही कोशिश में बड़ी सफलता हाथ लग गयी है. अब वे सरकार से ज्यादा ड्रोन मांग रहे हैं. ताकि दियारा समेत सुदूर इलाकों में ड्रोन के जरिये जानकारी लेकर कार्रवाई की जा सके.