ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, प्रधान सचिव से मिलेंगे पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट,...

बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, प्रधान सचिव से मिलेंगे पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट, 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का निर्देश

28-Dec-2020 07:31 AM

PATNA :  बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी है. हड़ताल का कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों की हालत ख़राब है क्योंकि इलाज नहीं हो पा रहा है. पीएमसीएच प्रशासन ने हड़ताल में शामिल डॉक्टरों को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है.


जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की अब तक कोई बातचीत प्रशासन से नहीं हुई है. वार्ता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राचार्य और अधीक्षक को अधिकृत किया गया है लेकिन हड़ताली डॉक्टर उनसे बात करने को तैयार नहीं  हैं. डॉक्टरों  हड़ताल को लेकर पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विमल कारक सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से मिलने वाले हैं. 


राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों पर चेतावनी का असर होता नहीं देख सरकार अब कोर्ट जाने की तैयारी में है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्राचार्य को नए सिरे से हड़ताली डॉक्टरों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कोर्ट में अवमानना का मामला दायर करेगी.