मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
25-Jun-2024 01:23 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में बहदाली का दंश झेल रहा स्वास्थ्य महकमा आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। अपनी कारस्तानियों के कारण डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सरकार की फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का लेट से पहुंचना आम बात हो गई है। भले ही मरीज तड़प-तड़पकर इलाज के अभाव में जान दे दे लेकिन इनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ता है, देर से भी आते हैं तो सीना तानकर अस्पताल में घुसते हैं और जब कोई उनसे लेट आने का सवाल पूछ दे तो भड़क जाते हैं।
दरअसल, ऐसा ही एक मामला सीतामढ़ी के बैरगनिया सीएचसी से सामने आया है, जहां देर से अस्पताल पहुंचे डॉक्टर से जब सीएचओ ने कारण पूछा तो वह आपे से बाहर हो गए। जानकारी के मुताबिक, बैरगनिया सीएचसी में तैनात दंत चिकित्सक डॉक्टर अभय कुमार सोमवार को टाइम से काफी लेट अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार सो सीएचसी में उन्हे ओपीडी करना था। सीएचसी में बैठक भी बुलाई गई थी लेकिन डॉक्टर अभय उसमें भी नहीं पहुंचे थे।
डॉक्टर अभय के समय से नहीं पहुंचने पर सीएचसी प्रभारी ने मुसाचक पंचायत में पदस्थापित सीएचओ रोहित कुमार को कहा कि जबतक डॉक्टर नहीं आते हैं वह ओपीडी में अपनी सेवा दे। सीएचसी प्रभारी के कहने पर रोहित ओपीडी में सेवा देने लगे। इतने में डॉ. अभय ओपीडी में पहुंच गए और डॉक्टर रोहित को वहां देखकर भड़क गए और बुरा भला कहने लगे। डॉक्टर और सीएचओ के बीच भारी विवाद हो गया।
इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। वीडियो में साफ तौर पर देख जा सकता है कि कैसे डॉक्टर अभय हाथ में डंडा लिए हुए हैं और सीएचओ से कह रहे हैं कि मेरे बाप हो जो तुम पूछोगे कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सीएचओ रोहित कुमार ने स्थानीय थाने में डॉ. अभय कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।