ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार में दो लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप: जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका, चार दोस्तों ने की थी दारू पार्टी

23-Aug-2024 05:59 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीत गए बावजूद इसके शराब के शौकीन लोग अपनी हरकरतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों के बीच कितने ही लोगों की जान जहरीली शराब पीने से जा चुकी है लेकिन शराबियों में इसका कोई खौफ देखने को नहीं मिल रहा है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां दो लोगों की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है।


दरअसल, यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझोली गांव का है, जहां चार दोस्तों ने गांव में शराब पार्टी की थी। चारों ने परिवार के लोगों से छीपकर जमकर जाम छलकाए। शराब पीने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने चारों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की मौत हो गई जबकि दो को इलाज जारी है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन बताया है।


परिजनों की मानें तो शराब पीने के बाद शुरुआत में उनके आंखों की रोशनी कम हो गई और बाद में तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तीन लड़कों को लेकर पटना पहुंचे और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शौर्य कुमार और सतीश कुमार की मौत हो गई। दोनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, सतीश और कमलेश की हालत नाजुक बनी हुई है।