Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
22-Apr-2023 02:05 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए रोजेदार सुबह से ही जुटने लगे। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर खाजेकला स्थित खानकाह बरगाहे इश्क तकिया शरीफ पहुंचे। जहां खानकाह में हजरत ख्वाजा सैय्यद शाह के मजार पर उन्होंने हाजरी लगाई और बिहार में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
पटना सिटी के लोगों का कहना था कि आपसी भाईचारे का पैगाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश को दिया है। हर साल ईद के मौके पर मुख्यमंत्री यहां आते हैं। इस बार भी वो पटना सिटी पहुंचे और मुसलसमान भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे थे। सीएम नीतीश गांधी मैदान में मौजूद नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे 2006 से ऐतिहासिक गांधी मैदान में आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे तरीके से आयोजित होती है। इस मौके पर हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।
बता दें कि 21 अप्रैल शुक्रवार की शाम में भारत में ईद का चांद देखा गया था। जिसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान के बाद शव्वाल का महीना आता है। इसी महीने के पहले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म का यह खास त्योहार है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ।
बताया जाता है कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी में पैगंबर साहब ने लोगों का मुंह मीठा कराया था। इस दिन को आम बोलचाल की भाषा में मीठी ईद भी कहते हैं। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और इस पर्व की तैयारी शुरू की जाती है। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं सुबह-सुबह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाते हैं और अल्लाह से खुशिहाली की कामना करते हैं।