Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
06-Sep-2023 02:01 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह आंकड़ा पूरे बिहार में 325 हो गयी है। सबसे ज्यादा डेंगू के केसेज भागलपुर में सामने आया है। यहां डेंगू मरीजों की संख्या 119 है जबकि दूसरे स्थान पर राजधानी पटना है जहां डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 113 हैं। अन्य जिलों में भी डेंगू तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। मुंगेर में डेंगू एक बार फिर फैलने लगा है। मुंगेर सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में डेंगू के 7 नए मरीज भर्ती हुए हैं।
जबकि इससे पहले 6 डेंगू के मरीज भर्ती हुए थे जिनका इलाज सदर अस्पताल में चला। इन छह मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनके डिस्चार्ज होने के बाद फिर डेंगू वार्ड में 7 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमण कुमार ने बताया कि सभी का एनएस वन रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर डेंगू वार्ड में भर्ती कर एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
सदर अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए पारासिटामोल सहित सभी दवाइयां उपलब्ध है। जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम हो रहा है वैसे मरीज को ब्लड बैंक से प्लेटलेटस भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरी ओर डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में फॉगिंग और लार्वासाइट और टोमीफॉस नामक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।